शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 793 अंक फिसला सेंसेक्स

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 03:42 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 12 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। दोपहर बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी मुनाफावसूली के चलते तेज गिरावट देखने को मिली है। बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार नीचे जा लुढ़का। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर भी गिरावट की मार पड़ी है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 793 अंकों की गिरावट के साथ 74,245 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 234 अंक गिरकर 22,519 अंकों पर बंद हुआ है। अमेरिकी में महंगाई दर में उछाल, कमोडिटी की कीमतों में तेजी के चलते बाजार में ये गिरावट आई है।

सेक्टर का हाल 

दोपहर बाद शेयर बाजार में आई तेज गिरावट से कोई भी सेक्टर बच नहीं सका. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्सके साथ ही हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है।

400 लाख करोड़ के नीचे मार्केट कैप

शेयर बाजार में गिरावट के चलते शेयर बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई डेटा के मुताबिक एक्सचेंज पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए के नीचे फिसलकर 399.76 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 402.16 लाख करोड़ रुपए रहा था यानि आज के सत्र में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 2.40 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।

 

अप्रैल को निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले निफ्टी ने 10 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 22,775 का लेवल छुआ था। हालांकि इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और ये 111 अंक की बढ़त के साथ 22,753 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 354 अंक की तेजी रही, ये 75,038 के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली थी। आज पावर, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। कल यानी 11 अप्रैल तो ईद की छुट्‌टी के चलते मार्केट बंद था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News