गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 487 और निफ्टी 143 अंक टूटा

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 03:41 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बाजार की शुरुआत आज अच्छी बढ़त के साथ हुई थी लेकिन दिन के कारोबारी सत्र में ऊपरी स्तरों से बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 487.43 (0.95%) अंकों की गिरावट के साथ 50,792.08 और निफ्टी 143.85 (0.95%) अंकों की गिरावट के साथ 15,030.95 पर बंद हुआ। 

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 501.00 (0.98%) अंक गिरकर 50,778.51 और निफ्टी 143.40 (0.94%) अंक टूटकर 15,031.40 पर कारोबार कर रहा है। दरअसल यूरोपीय बाजारों ने भारतीय बाजारों का सेंटिमेंट खराब किया है। वहीं बैंक निफ्टी भी HIGH से करीब 800 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। 

PunjabKesari

बाजार में गिरावट की बड़ी वजह

  • दोपहर बाद खुले यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट है, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के बाजार शामिल हैं। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 2.3% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है।
  • देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 23,298 नए मरीज मिले। 15,072 ठीक हो गए, जबकि 119 की मौत हुई। नतीजतन, कई राज्यों ने क्षेत्रवार लॉकडाउन की घोषणा कर रहे हैं।
  • घरेलू बाजार के प्रमुख सेक्टर्स में बारी बिकवाली है। इसमें बैंकिंग, ऑटो और मेटल शामिल हैं। रिलायंस, मारुति, ICICI बैंक, स्टेट बैंक सहित सन फार्मा के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है।

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 570 अंक गिरकर 35,367.50 पर आ गया है। इसके अलावा ऑटो और मेटल इंडेक्स में भी 1.9% की गिरावट है। मारुति और बजाज ऑटो के शेयरों में 2-2% की गिरावट है।

सुबह के कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। BSE सेंसेक्स 381.47 अंकों की बढ़त के साथ 51,660.98 और निफ्टी 146.35 अंकों की बढ़त के साथ 15,321.15 अंक पर खुला। सुबह 10.21 बजे सेंसेक्स 382.04 (0.75%) अंकों की बढ़त के साथ 51,661.55 अंक पर और निफ्टी 104.55 (0.69%) चढ़कर 15,279.35 पर कारोबार कर रहा था। मिडकैप और स्मॉल कैप के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

BSE पर 2,476 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,628 शेयरों में बढ़त और 710 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 210.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 10 मार्च को 209.18 लाख करोड़ रुपए था।

टॉप 5 गेनर

PunjabKesari

मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
10 मार्च को BSE सेंसेक्स 254 अंकों की चढ़कर 51,279.51 पर और निफ्टी भी 76 पॉइंट ऊपर 15,174.80 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 15.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 447.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

टॉप 5 लूजर्स

PunjabKesari

विदेशी बाजारों का हाल
जापान का निक्केई इंडेक्स 500 पॉइंट ऊपर 29,712 पर बंद हुआ है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.35% चढ़कर 3,054 पॉइंट पर बंद हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 16 पॉइंट की मामूली बढ़त के साथ 3,453 पर बंद हुआ है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में भी बढ़त रही। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 687 अंक गिरकर 28,698 पर बंद हुआ है।

PunjabKesari

US बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स 2.52% चढ़कर 13,398 अंकों पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 1.04% ऊपर 3,939 अंकों पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स ने कारोबार के दौरान अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स भी 188 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले यूरोप के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News