Investors Profit: शेयर बाजार में बुल रन, निवेशकों को ₹6 लाख करोड़ का फायदा

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 05:21 PM (IST)

Investors Profit: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक ला दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खाड़ी क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने के संकेत के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने की खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। 

सेंसेक्स-निफ्टी में 1% से ज्यादा उछाल

कारोबार के अंत में BSE Sensex 940.73 अंक (1.22%) की बढ़त के साथ 77,958.52 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 298.15 अंक (1.24%) चढ़कर 24,330.95 पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में भी दोनों सूचकांकों ने 1% से अधिक की मजबूती दिखाई। निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी

बाजार की तेजी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 में भी करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे व्यापक बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा।

सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी

एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। खासतौर पर पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 3% की तेजी आई। इसके अलावा ऑटो, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी 2% से अधिक का उछाल देखने को मिला।

निवेशकों की दौलत में बड़ा इजाफा

बाजार की इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक दिन में ₹6.51 लाख करोड़ बढ़कर ₹4,73,02,463 करोड़ के पार पहुंच गया। यह तेजी निवेशकों के मजबूत विश्वास और सकारात्मक वैश्विक संकेतों का परिणाम मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News