Stock Market Closing: निफ्टी 26,000 के करीब, सेंसेक्स 384 अंक चढ़कर 84,928 पर बंद

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 03:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में आज (23 सितंबर) को जोरदार उछाल आया है। बाजार ने आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 384 अंक की तेजी के साथ 84,928 पर और निफ्टी 137 अंक की तेजी के साथ 25,939 पर बंद हुआ।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 8% की तेजी

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में आज 8% की तेजी है। वोडाफोन-आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ तीन साल में 4G और 5G नेटवर्क इक्विपमेंट्स की सप्लाई के लिए 3.6 बिलियन डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपए की डील की है।

आज एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.63% और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.72% बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 0.17% की तेजी है।
  • 20 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.09% बढ़कर 42,063 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.36% गिरकर 17,948 और S&P 500 0.19% गिरकर 5,702 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में बने नए रिकॉर्ड

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी और बाजार नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 1,359.51 अंक (1.63 फीसदी) की तेजी के साथ 84,544.31 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी50 कारोबार समाप्त होने के बाद 375.15 अंक (1.48 फीसदी) की बढ़त लेकर 25,790.95 अंक पर बंद हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News