Closing Bell: हरे निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 पर क्लोज

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 03:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज (27 मार्च) तेजी जारी रही। सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही, ये 23,591 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.93% की गिरावट जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.41% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.54% की तेजी है।
  • 26 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% नीचे 42,454 बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.04%और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.12% की गिरावट रही।
  • 26 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,240.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 696.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

बुधवार को 728 अंक गिरा था सेंसेक्स

लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद कल यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News