Closing Bell: हरे निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 75440 के पार, निफ्टी 22,907 के लेवल पर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 03:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार (19 मार्च) को सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 75,449 के स्तर पर और निफ्टी 73 अंक मजबूत हुआ, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी रही। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, जोमैटो और बजाज फाइनेंस में रही।  

अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.69% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.072% की तेजी है। जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.020% नीचे कारोबार कर रहा है।
  • कल यानी मंगलवार, 18 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,462.96 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,028.15 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 18 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.62% गिरकर 41,581 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.71% और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.07% की गिरावट रही।

मंगलवार को 1131 अंक चढ़ा था बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज यानी, 18 मार्च को सेंसेक्स में 1131 अंक की तेजी रही, ये 75,301 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 325 अंक चढ़कर 22,834 पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News