मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली: शुक्रवार को स्पाइसजेट ने 17 मई से मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के बीच उड़ान शुरू करने वाली पहली घरेलू एयरलाइन है। इसके अलावा 18 अप्रैल से वह छह नयी घरेलू उड़ानें भी शुरू कर रही है। इनमें मुंबई और कोलकाता तथा मुंबई और चेन्नई के बीच तीसरी उड़ानें तथा मुंबई और वाराणसी के बीच दूसरी उड़ानें शामिल हैं। इन सभी नये मार्गों पर बोइंग 737 एनजी विमानों का परिचालन किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News