Silver price All Time High: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा चांदी का भाव, एक लाख के पार पहुंची सोने की कीमत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 23, 2025 - 10:20 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00,390 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,16,216 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के शुरुआती कारोबार में नरमी, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,444.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,443.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,437.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.55 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 39.63 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News