SBI ग्राहकों को झटका, अब फ्री नहीं रहेगी ये सर्विस, 15 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 05:55 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। 15 अगस्त 2025 से ऑनलाइन IMPS (इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस) ट्रांसफर पर शुल्क लगेगा, जो अब तक पूरी तरह मुफ्त था। IMPS एक रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर सुविधा है, जिससे आप 24×7 और साल के 365 दिन तुरंत पैसे भेज सकते हैं। IMPS के जरिए एक बार में अधिकतम ₹5 लाख तक ट्रांसफर किया जा सकता है।
 
बता दें कि SBI द्वारा किया गया बदलाव केवल ऑनलाइन लेनदेन पर लागू होगा और कुछ स्लैब में मामूली शुल्क जोड़े जाएंगे। हालांकि, कुछ खातों पर ये शुल्क अब भी नहीं लगेंगे। आइए जानते हैं बैंक द्वारा किस स्लैब पर कितना शुल्क लगाया गया है।

ऑनलाइन IMPS पर नया शुल्क

अगर आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या UPI के जरिए IMPS ट्रांसफर करते हैं, तो अब आपको शुल्क देना पड़ेगा। नए नियम के अनुसार ₹25,000 तक के लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ₹25,001 से ₹1 लाख तक ₹2 + GST, 1 लाख से ₹2 लाख तक ₹6 + GST और ₹2 लाख से ₹5 लाख तक ₹10 + GST का शुल्क लिया जाएगा। पहले यह सभी ऑनलाइन लेनदेन पूरी तरह फ्री थे लेकिन अब हर स्लैब पर शुल्क लागू होगा।

सैलरी अकाउंट धारकों को राहत

सरकारी या निजी संस्थानों के विशेष Salary Package Account (जैसे DSP, CGSP, PSP, RSP, CSP, SGSP, ICGSP, SUSP) वाले ग्राहकों पर यह शुल्क लागू नहीं होगा।

ब्रांच से IMPS में कोई बदलाव नहीं

शाखा से IMPS कराने पर पहले की तरह ₹2 से ₹20 + GST तक का शुल्क ही लगेगा, जो ट्रांसफर राशि पर निर्भर करता है।

अन्य बैंकों की स्थिति

केनरा बैंक: ₹1,000 तक कोई शुल्क नहीं, इसके ऊपर ₹3 से ₹20 + GST तक
PNB: 1,000 तक कोई शुल्क नहीं, ₹1,001 से ऊपर ₹5 से ₹10 + GST (ऑनलाइन)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News