IDFC First Bank फ्रॉड पर RBI गवर्नर का बयान, कहा- सिस्टम में नहीं कोई बड़ी खामी

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 01:23 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) से जुड़े फ्रॉड मामले को लेकर अहम बयान सामने दिया है। गवर्नर ने कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले से जुड़े घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और इसमें कोई सिस्टेमेटिक रिस्क नहीं है। 

यह भी पढ़ें: 590 करोड़ फ्रॉड का खुलासा होते ही IDFC First Bank का शेयर धड़ाम, 20% टूटा

यह भी पढ़ें:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रविवार को खुलासा किया था कि उसके कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। मल्होत्रा ने केंद्रीय बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल को दिए गए पारंपरिक संबोधन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा, ''हम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं, इसमें कोई प्रणालीगत समस्या नहीं है।''

यह भी पढ़ें: IDFC First Bank fraud: मार्च 2020 के बाद शेयर में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे ₹14,000 करोड़ 

इससे पहले, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी. वैद्यनाथन ने सोमवार को कहा कि बैंक के कर्मचारियों और बाहरी पक्षों की मिलीभगत के जरिये हरियाणा सरकार के खातों से जुड़ी 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। यह मुद्दा एक इकाई और एक ग्राहक समूह तक सीमित था। यह किसी प्रणालीगत 'रिपोर्टिंग' त्रुटि का मामला नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News