Paytm की खराब हालत से बाजार पर पड़ा गहरा असर- सेंसेक्स 1625 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 03:22 PM (IST)

मुंबई: पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट देख रहा शेयर बाजार शुरुआत के साथ ही आज धड़ाम से नीचे गिरा।  दोपहर 2.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1625 अंक टूट गया, बता दें कि पेटीएम की खराब हालत ने भी बाजार पर गहरा असर डाला है।  

सुबह बीएसई सेंसेक्स 74 अंक की तेजी के साथ  59,710.48 पर खुला था। लेकिन खुलने के तत्काल बाद ही इसमें गिरावट शुरू हो गई और बाद में यह गिरावट बढ़ती ही गई।  दोपहर 2.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1625 अंकों की भारी गिरावट के साथ 58,011.92 तक पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32 अंक की तेजी   के साथ पर खुला।दोपहर 12.10 बजे के आसपास निफ्टी 335 अंकों की गिरावट के साथ 17429 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट में है। 

अगर पिछले हफ्ते पर नजर डालें तो इसमें तीन दिन तक लगातार सेंसेक्स गिरावट में रहा। वहीं, सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में इन्फोसिस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान बढ़ा।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News