SBI FD Interest Rates 2026:  3 लाख रुपए निवेश पर मिलेगा ₹1,58,974 का पक्का रिटर्न? जानें पूरा कैलकुलेशन

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 06:35 PM (IST)

SBI FD Interest Rates 2026: अगर आप भी एक सुरक्षित और पक्की गारंटी के साथ रिटर्न पाना चाहते है तो भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए बेहतरीन आप्शन है। बैंक में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD खोल सकते हैं और इसमें सुरक्षित तथा गारंटीड रिटर्न मिलता है।

SBI FD पर ब्याज दरें
SBI अलग-अलग अवधि की FD पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। वर्तमान में बैंक लगभग 3.05% से 7.15% तक ब्याज दे रहा है।
7 दिन से 45 दिन की FD पर: लगभग 3.05% से 3.65%
46 दिन से 179 दिन की FD पर: लगभग 4.90% से 5.50%
180 दिन से 210 दिन की FD पर: लगभग 5.65% से 6.25%
लंबी अवधि (5 से 10 साल) की FD पर: लगभग 6.05% से 7.15%

लंबी अवधि की FD में रिटर्न ज्यादा मिलता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं।

₹3 लाख निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
अगर कोई व्यक्ति SBI की 6 साल की FD योजना में ₹3,00,000 निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार रिटर्न मिलेगा:

General Citizen:
 6 साल की एफडी स्कीम में
कुल रकम : लगभग ₹4,30,120
ब्याज कमाई: लगभग ₹1,30,120

 Senior Citizen:
 6 साल की एफडी स्कीम में
कुल रकम: लगभग ₹4,56,276
ब्याज कमाई: लगभग ₹1,56,276

Super Senior Citizen:
 6 साल की एफडी स्कीम में
कुल रकम: लगभग ₹4,58,974
ब्याज कमाई: लगभग ₹1,58,974
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News