Bank Strike: 2 दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान, SBI की बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर, नोटिस जारी
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:44 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए अहम खबर है। बैंक के कर्मचारियों ने 25 और 26 मई 2026 को देशभर में दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन द्वारा बुलाई गई है। यूनियन का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियों और स्टाफ व ग्राहकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
नोटिस जारी
हड़ताल को लेकर औपचारिक नोटिस औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 22(1) के तहत जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि SBI के वर्कमैन श्रेणी के सभी कर्मचारी, जो फेडरेशन से जुड़े हैं, इन दो दिनों में काम बंद रखेंगे।
27 मई को भी असर संभव
नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि 25 या 26 मई को किसी कारणवश छुट्टी पड़ती है, तो हड़ताल 27 मई 2026 तक बढ़ाई जा सकती है।
2-Day Nationwide Strike in State Bank of India
— National Confederation of Bank Employees (@ncbeofficial) May 2, 2026
The All India State Bank of India Staff Federation calls for a 2-day strike on 25th & 26th May 2026 across State Bank of India.
This decisive action is to defend employees’ rights, ensure fair working conditions, and protect the… pic.twitter.com/SloVML9wz6
सेवाओं पर पड़ सकता है असर
कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी को देखते हुए SBI की शाखाओं और कई बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

