180 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, सरकारी कंपनी के इस शेयर में सोमवार को दिख सकता है जबरदस्त एक्शन
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 06:21 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) ने बताया कि वह उत्तरी रेलवे के एक अहम प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) बिडर बनकर उभरा है। यह प्रोजेक्ट उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ डिवीज़न के UTR–MWP सेक्शन की क्षमता बढ़ाने के लिए है। इसके तहत 2x25 kV ट्रैक्शन सिस्टम के ओवरहेड उपकरणों का डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम किया जाएगा। 180 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद बाजार में इसके शेयर को लेकर उत्साह बढ़ गया है। विश्लेषकों का मानना है कि इस ताज़ा ऑर्डर का सीधा असर सोमवार के ट्रेडिंग सत्र में दिख सकता है। निवेशक शेयर में तेज़ी की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य की राजस्व संभावनाओं को मजबूत करेगा।
यह काम 184 RKM और 368 TKM के व्यापक सेक्शन में पूरा किया जाना है। परियोजना की कुल लागत 180.77 करोड़ रुपए है, जिसमें सभी लागू कर शामिल हैं। RVNL ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कॉन्ट्रैक्ट में किसी प्रमोटर या प्रमोटर समूह की कोई हिस्सेदारी नहीं है और न ही यह किसी प्रकार का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन है। पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 24 महीने तय की गई है।
यह भी पढ़ें: ...जो Bitcoin नहीं कर सका, Pi Network ने कर दिखाया, Top 100 में बनाया खास स्थान
RVNL के क्वार्टर रिजल्ट्स
सितंबर तिमाही में Rail Vikas Nigam Ltd का शुद्ध लाभ 19.7% घटकर 230.3 करोड़ रुपए रह गया जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 286.9 करोड़ रुपए था। हालांकि कंपनी का राजस्व 4,855 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,123 करोड़ रुपए हो गया, जो 5.5% की वृद्धि है।
EBITDA भी इस तिमाही में कमजोर रहा- 272 करोड़ रुपए से घटकर 216.9 करोड़ रुपए हो गया यानी 20.3% की गिरावट। EBITDA मार्जिन भी 5.6% से घटकर 4.2% रह गया।
यह भी पढ़ें: चार लेबर कोड पर बड़ा विवाद: यूनियनें बोलीं- मज़दूरों के साथ धोखा, देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान
RVNL शेयर प्राइस पर असर
कमजोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और तिमाही नतीजों के बाद शुक्रवार को RVNL का शेयर 1.58% गिरावट के साथ 314.05 रुपए पर बंद हुआ। शेयर में 5.05 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
