ATM Shutdown: कैश की कमी से ATM संकट गहराया, बंद होने की चेतावनी, ग्राहकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:58 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने आरबीआई के समक्ष यह चिंता जताई है कि छोटे शहरों में बड़ी संख्या में एटीएम बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। CATMi का कहना है कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई मेट्रो और टियर-1 शहरों के एटीएम में जरूरत से ज्यादा कैश भेज रहा है। जिस वजह से टियर-2 और टियर-3 शहरों में कैश की किल्लत हो रही है और बड़े पैमाने पर ATM बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक 5 जून को आरबीआई और एसबीआई के साथ हुई बैठक में एटीएम ऑपरेटर्स ने कहा कि समस्या मुख्य रूप से SBI में देखने को मिल रही है। इस बैंक पास देश का सबसे बड़ा एटीएम नेटवर्क है। पूरे देश में SBI के लगभग 65,000 एटीएम हैं। बैंक अपने नेटवर्क के लगभग आधे हिस्से के लिए खुद ही कैश मैनेजमेंट करता है, जिनमें अधिकतर मशीनें मेट्रो शहर में हैं। छोटे शहरों और कस्बों की मशीनों में कैश की कमी हो गई है। इससे वहां ग्राहकों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के डूब गए ₹5 लाख करोड़

कमाई का नुकसान

एटीएम उद्योग का दावा है कि कैश की कमी के कारण बार-बार ऑफलाइन बोने से ऑपरेटर्स को ₹100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। एटीएम बंद रहने से ट्रांजैक्शन और इंटरचेंज फीस से होने वाली कमाई प्रभावित हो रही।

CATMi ने बैंकिंग इंडस्ट्री से इस नुकसान की भरपाई की मांग की है। उसका कहना है कि अगर 20 जून तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कई एटीएम सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं। पहले ही ऑपरेटर्स बहुत कम मार्जिन पर काम कर रहे हैं और बढ़ती लागत उनके लिए अतिरिक्त चुनौती बन गई है।

यह भी पढ़ें: क्रैश हुआ Gold-Silver, चांदी ₹5137 टूटी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

फिलहाल एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है। समस्या कैश की उपलब्धता नहीं, बल्कि कुछ इलाकों तक उसकी सप्लाई और वितरण से जुड़ी है। RBI ने भी साफ किया है कि उसके पास पर्याप्त मुद्रा भंडार मौजूद है और जहां जरूरत होगी वहां तुरंत नकदी उपलब्ध कराई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News