डीजल और पेट्रोल के दाम आज नहीं बढ़े, जानें अपने शहरों के भाव
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 10:35 AM (IST)
नई दिल्ली: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और Indian Oil ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते कई दिनों से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। डीजल के दाम इस महीने घट रहे हैं। कल की बात करें तो डीजल 10.12 पैसे सस्ता हुआ था। डीजल के दाम आज स्थिर हैं। जुलाई महीने में डीजल 1.60 रुपए प्रति लीटर मंहगा हुआ था। अगस्त में डीजल के दाम स्थिर थे, लेकिन पेट्रोल की कीमत में बढौतरी जारी थी। बता दें कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे से ही पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू हो जाती हैं।
जानें देश के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल डीज़ल के नए दाम:
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 88.73 रुपए | 79.69 रुपए प्रति लीटर |
दिल्ली | 82.08 रुपए | 73.16 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता | 83.57 रुपए | 76.66 रुपए प्रति लीटर |
चेन्नई | 85.04 रुपए | 78.48 रुपए प्रति लीटर |
नोएडा | 82.36 रुपए | 73.47 रुपए प्रति लीटर |
लखनऊ | 82.26 रुपए | 73.37 रुपए प्रति लीटर |
पटना | 84.64 रुपए | 78.38 रुपए प्रति लीटर |
जयपुर | 89.29 रुपए | 82.19 रुपए प्रति लीटर |
पेट्रोल डीजल की कीमत में क्यों होता है बदलाव
अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में पेट्रोल डीजल के भाव में बदलाव होने से इसका सीधा असर घरेलु बाजार पर देखने को मिलता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।