आज फिर बढ़ा दिए गए पैट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं नए रेट
punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:34 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियों की तरफ से पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। गुरुवार को पैट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को पैट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल का दाम 7 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में पैट्रोल का दाम 76.59 रुपए और डीजल के दाम 68.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पैट्रोल के दाम
दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 76.59 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 83.97 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 79.26 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 79.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
शहर | पैट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 76.59 |
मुंबई | 83.97 |
कोलकाता | 79.26 |
चेन्नई | 79.49 |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 68.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 72.47 रुपए, कोलकाता में 70.85 रुपए और चेन्नई में 72.10 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।
शहर | डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 68.30 |
मुंबई | 72.47 |
कोलकाता | 70.85 |
चेन्नई | 72.10 |