दिसंबर तिमाही में ONGC का प्रॉफिट 220% बढ़कर 11,637 करोड़ रुपए रहा

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्लीः ऑयल-गैस की दिग्गज सरकारी कंपनी ONGC ने 11 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा (PAT) 220% बढ़कर दिसंबर तिमाही में 11637 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT सिर्फ 3637 करोड़ रुपए था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का प्रॉफिट सितंबर तिमाही के मुकाबले 38% घट गया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT 18,749 करोड़ रुपए था। मौजूदा फिस्कल ईयर की सितंबर तिमाही में कंपनी को 9,320 करोड़ रुपए का डेफर्स और करेंट टैक्स क्रेडिट मिला था। टैक्स क्रेडिट एडजस्ट करने के बाद देखें तो दिसंबर तिमाही के प्रॉफिट की ग्रोथ 23% है।

ONGC की कंसॉलिडेटेड आमदनी दिसंबर 2021 तिमाही में 45% बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए हो गई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 1 लाख करोड़ रुपए थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो सितंबर 2021 तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 1.22 लाख करोड़ रुपए थी।

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
ONGC ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए 5 रुपए फेसवैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 1.75 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 फरवरी है। यानी जिन लोगों के पास 22 फरवरी तक ONGC के शेयर होंगे उन्हें अंतरिम डिविडेंड मिलेगा।

ONGC के शेयर शुक्रवार को NSE पर 0.95 रुपए चढ़कर 168.15 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में ONGC के शेयरों ने 69% का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले एक महीने में ONGC के शेयर 4% चढ़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News