1 अक्टूबर से पहले जान ले कौन सी चीजें होने वाली है सस्ती और कौन सी महंगी, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जी.एस.टी.) काऊंसिल की 37वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में कई चीजों से टैक्स का बोझ कम किया गया है। वहीं कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। मतलब साफ है कि 1 अक्तूबर से अब कई प्रोडक्ट महंगे हो जाएंगे, वहीं रोजमर्रा के कई सामान सस्ते होने वाले हैं। 

वहीं ऑटो सैक्टर में उम्मीद के मुताबिक जी.एस.टी. की दर कम नहीं की गई मगर सैस जो पहले 15 प्रतिशत लगता था उसे कम कर दिया गया है जिस कारण अब कारें सस्ती मिलेंगी।

PunjabKesari

क्या होगा सस्ता
होटल में ठहरना 
जी.एस.टी. काऊंसिल की गोवा बैठक में सबसे बड़ी राहत होटल इंडस्ट्री को मिली है। अब 1,000 रुपए तक किराए वाले कमरे पर टैक्स नहीं लगेगा, वहीं इसके बाद 7,500 रुपए तक टैरिफ वाले रूम के किराए पर अब सिर्फ 12 प्रतिशत जी.एस.टी. देना होगा। 

PunjabKesari

व्हीकल
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले और 28 प्रतिशत के जी.एस.टी. के दायरे में आने वाले 10 से 13 सीटों तक के पैट्रोल-डीजल वाहनों पर सैस को घटा दिया गया है। 1200 सी.सी. के पैट्रोल वाहनों पर सैस की दर 1 प्रतिशत और 1500 सी.सी. के डीजल वाहनों पर 3 प्रतिशत कर दी गई है। दोनों तरह के वाहनों पर सैस की मौजूदा दर 15 प्रतिशत है, वहीं जी.एस.टी. की दर 28 प्रतिशत है।

PunjabKesari

सूखी इमली
सूखी इमली पर जी.एस.टी. दर जीरो हो गई है। इससे पहले 5 प्रतिशत जी.एस.टी. लगता था।

PunjabKesari

पैंट की जिप
स्लाइड फास्टनर्स (जिप) पर जी.एस.टी. 18 से घटकर 12 प्रतिशत।

अन्य
समुद्री नौकाओं का ईंधन, ग्राइंडर, हीरा, रूबी, पन्ना या नीलम को छोड़कर अन्य रत्नों पर टैक्स की दर घटा दी गई है। इसके साथ ही भारत में नहीं बनने वाले कुछ विशेष किस्म के रक्षा उत्पादों को भी जी.एस.टी. से छूट दी गई है।

ये चीजें हुईं महंगी
ट्रेन के डिब्बे 
रेलगाड़ी के सवारी डिब्बे और वैगन पर जी.एस.टी. की दर 5 से बढ़ा कर 12 प्रतिशत।

PunjabKesari

कैफीन वाले प्रोडक्ट
पेय पदार्थों पर जी.एस.टी. की दर वर्तमान 18 की जगह 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत का अतिरिक्त सैस लगाया।

PunjabKesari

       अन्य फैसले

  • इसके अलावा माल की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले बुने/बिना बुने पॉलीप्रोपेलीन की थैलियों और बोरियों पर एक समान 12 प्रतिशत की दर से जी.एस.टी. लगेगा।
  • बादाम के दूध पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
  • डायमंड जॉब वर्क पर जी.एस.टी. 5 से घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया।
  • मशीन जॉब की आपूर्ति पर जी.एस.टी. को 18 से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया।
  • जी.एस.टी. रिटर्न के प्रोसैस को आसान करने के लिए अधिकारियों की एक कमेटी गठित की जाएगी। काऊंसिल के फैसले के मुताबिक रिटर्न फाइल करने का नया तरीका अप्रैल 2020 से लागू किया जाएगा ताकि लोगों को इसे अपनाने में दिक्कत न हो।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News