घरेलू उड़ानों की संख्या डेढ़ हजार करोड़ के करीब पहुंची

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 05:42 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू यात्री उड़ानों की संख्या शुक्रवार को डेढ़ हजार के करीब पहुंच गई। यात्रियों की संख्या भी 1.4 लाख से अधिक रही। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को 1,468 यात्री उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,40,122 यात्रियों ने सफर किया। 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में ये आंकड़े साझा करते हुए लिखा कि भारतीय विमानन क्षेत्र लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 25 मार्च से देश में सभी प्रकार के नियमित यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। गत 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू करने की अनुमति दी गई थी। अब 60 प्रतिशत तक यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News