New Rules Alert: 7 दिसंबर से शेयर बाजार में लागू होगा नया नियम, निवेशक रहें सावधान

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 11:12 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शेयर बाजार में ब्लॉक डील के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ब्लॉक डील में न्यूनतम ऑर्डर साइज 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दिया गया है। ये नया नियम 7 दिसंबर 2025 से लागू होगा।

ब्लॉक डील की नई लिमिट और समय खिड़कियां

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस पिछले दिन के बंद भाव से 3% ऊपर या नीचे हो सकता है। पहले यह सीमा केवल 1% थी।

ब्लॉक डील के लिए दो समय खिड़कियां तय की गई हैं:

  • सुबह 8:45 बजे से 9:00 बजे तक – फ्लोर प्राइस पिछले दिन के बंद भाव पर आधारित।
  • दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक – फ्लोर प्राइस कैश सेगमेंट में हुई VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) पर आधारित।
  • स्टॉक एक्सचेंज दोपहर 2:00 से 2:05 बजे के बीच VWAP की जानकारी शेयर करेंगे।

हर ब्लॉक डील ऑर्डर की कीमत

  • हर ब्लॉक डील का ऑर्डर कम से कम 25 करोड़ रुपए का होना चाहिए।
  • ऑर्डर डिलीवरी के लिए होंगे, इन्हें रद्द या बदला नहीं जा सकेगा।
  • स्टॉक एक्सचेंज को बाजार बंद होने के बाद ब्लॉक डील की पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी- जैसे शेयर का नाम, क्लाइंट का नाम, खरीदे या बेचे गए शेयरों की संख्या और कीमत।

वैकल्पिक T+0 सेटलमेंट पर भी लागू

सेबी ने निर्देश दिया है कि स्टॉक एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉरपोरेशन और डिपॉजिटरीज सामान्य ट्रेडिंग की तरह सेटलमेंट, निगरानी और रिस्क कंट्रोल के उपाय करें। इसके लिए आवश्यक सिस्टम तैयार करने होंगे।

सर्कुलर जारी होने के 60 दिन बाद यानी 7 दिसंबर 2025 से ये नियम लागू होंगे और सभी निवेशकों और बाजार से जुड़े लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाई जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News