केरल में IT, पर्यटन को बढ़ावा देने की जरुरत

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 03:08 PM (IST)

तिरुवनंतपुरमः केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम ने मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन से राज्य में चल रही पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। कन्ननथानम के पास पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार है जबकि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में वह राज्यमंत्री हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत में कन्ननथानम ने कहा कि एक समय में केरल आई.टी. क्षेत्र में सबसे आगे था लेकिन अब यह पीछे आ गया है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को कई पर्यटन परियोजनाएं दी हैं। कुछ और दी जानी हैं लेकिन नई परियोजनाएं मौजूदा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ही दी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की गई है।’’  
      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News