मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव को बताती है: चंद्रशेखर
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 12:41 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल पर ‘सबसे अच्छा और तीखा आकलन' है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी तेजी से बदला है और इसने विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल कर लिया है। चंद्रशेखर का यह बयान इसी रिपोर्ट के संबंध में है।
चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि यह रिपोर्ट भारतीयों को याद दिलाती है कि कैसे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने 2014 में ‘एक बिखरी अर्थव्यवस्था' छोड़ दी थी। नौ साल बाद भारत रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया, ‘‘यह रिपोर्ट कहती है कि मोदी के नेतृत्व में भारत एक दशक से भी कम में कैसे तेजी से बदला है। यह संप्रग के 2004 से 2014 के दौरान गंवाए गए समय पर सबसे तीखा आरोप है।''
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में इन आलोचनाओं को भी खारिज किया गया है कि दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने और पिछले 25 साल के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजार के बावजूद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप नतीजे नहीं दे सका है। रिपोर्ट कहती है कि भारत एक दशक से कम समय में बदल गया है। ‘‘10 साल के छोटे से अरसे में भारत ने दुनिया की व्यवस्था में स्थान बना लिया है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में