2026 में सोना या चांदी कौन देगा बेहतर रिटर्न? एक्सपर्ट ने बताया कौन है बेहतर निवेश

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 2025 में सोने ने निवेशकों के लिए शानदार अवसर पैदा किया और सुरक्षित निवेश के तौर पर अपनी मजबूती साबित की। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताएं, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने सोने की मांग को और बढ़ा दिया। अब सवाल यह है कि क्या 2026 में भी सोना इसी रफ्तार से चमकेगा, और गोल्ड-सिल्वर में निवेशकों को कौन ज्यादा फायदा दे सकता है?

2026 में सोने की कीमत?
VT Markets के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड, रॉस मैक्सवेल के मुताबिक, आने वाले साल में सोने की कीमतें मुख्यतः विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिरता और जोखिम के स्तर पर निर्भर करेंगी। रॉस बताते हैं कि ब्याज दरें और महंगाई भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। यदि रियल ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोना निवेश के लिए सस्ता और आकर्षक हो जाएगा। इसके अलावा, प्रमुख मुद्राओं की गिरती वैल्यू, ट्रेड वॉर और भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर सकते हैं। इन सभी कारकों के मिलकर सोने के भाव तय करने में अहम भूमिका होती है।

सोना और चांदी: कौन देगा बेहतर रिटर्न?
हाल के समय में दोनों ही बहुमूल्य धातुएं तेजी दिखा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में सोना चांदी की तुलना में अधिक स्थिर रिटर्न देगा। कठिन परिस्थितियों में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षा की भूमिका निभाता है। चांदी ने पिछले वर्ष अच्छा रिटर्न दिया, लेकिन इसकी कीमतों में तेजी का बड़ा हिस्सा औद्योगिक मांग से जुड़ा है। अर्थव्यवस्था धीमी पड़ने पर चांदी के रिटर्न में गिरावट आ सकती है। ऐसे समय में सोना अधिक भरोसेमंद माना जाता है।

सोना: दुनिया की सबसे मूल्यवान संपत्ति
मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर सोना आज दुनिया की सबसे कीमती संपत्ति बन चुका है। अनुमान है कि इसका कुल मार्केट कैप लगभग 30.48 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। निवेशक 2026 में भी सोने को सुरक्षित और लंबी अवधि का आकर्षक विकल्प मान सकते हैं, खासकर जब वैश्विक अनिश्चितता बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News