COMEX-MCX Gold rate: बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर में जबरदस्त उछाल, जान लें तेजी की बड़ी वजहें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 04:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हाल के महीनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद जहां शुरुआत में तेजी आई, वहीं बाद में दोनों धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद दोनों कीमती धातुओं में तेज उछाल आया।

COMEX पर सोना 3.1% चढ़कर $4,850 प्रति औंस के पार पहुंच गया, जबकि चांदी करीब 6.8% उछलकर $76.92 प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं MCX पर सोना 2944 रुपए के तेजी के साथ 1,53,233 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 13,594 रुपए का उछाल आया, अब एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,44,942 रुपए है।

तेजी की बड़ी वजहें

1. सीजफायर से बढ़ी उम्मीदें

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम की घोषणा से बाजार में अनिश्चितता कम हुई और निवेशकों का भरोसा लौटा।

2. तेल की कीमतों में गिरावट

Brent Crude $100 प्रति बैरल से नीचे आ गया, जिससे महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और सोने को सपोर्ट मिला।

3. डॉलर में कमजोरी

डॉलर के कमजोर होने से सोना सस्ता होता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है।

पहले आई थी गिरावट

फरवरी के अंत में शुरू हुए संघर्ष के बाद सोने में करीब 10% और चांदी में 17% से ज्यादा गिरावट आई थी। हालांकि, अब हालात सुधरने की उम्मीद से कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है।

आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन कुल मिलाकर हल्की तेजी का रुझान रह सकता है:

  • सोना सेफ हेवन के रूप में मजबूत बना रहेगा
  • वैश्विक तनाव बढ़ने पर इसमें और तेजी आ सकती है
  • चांदी का प्रदर्शन मिला-जुला रह सकता है, क्योंकि यह औद्योगिक मांग पर निर्भर करती है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News