बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स 1 मिनट के अंदर ही नीचे गिरा

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 10:09 AM (IST)

मुंबईः राम नवमी (2 मार्च) की छुट्टी के बाद सप्ताह की आखिरी दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले लेकिन 1 मिनट के अंदर ही इसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स 358 अंक ऊपर और निफ्टी 102 पॉइंट की गिरावट के साथ खुले। अभी सेंसेक्स 250.50 अंक नीचे 28,014.81 पर और निफ्टी 78.85 पॉइंट नीचे 8,174.95 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1203.18 अंक या 4.08% नीचे 28,265.31 पर और निफ्टी ने 343.95 पॉइंट या 4.00% नीचे 8,253.80 पर कारोबार खत्म किया था।

दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार, 2 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 469.93 अंक ऊपर 21,413.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी बढ़त के साथ 126.73 अंक ऊपर 7,487.31 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.28 फीसदी बढ़त के साथ 56.40 पॉइंट ऊपर 2,526.90 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 5.75 पॉइंट नीचे 2,774.89 पर बंद हुआ।

भारत को 1 बिलियन डॉलर की मदद
कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़) की आपात मदद को मंजूरी दी है। इस फंड के जरिए कोविड-19 के मरीजों की बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीदी और आइसोलेशन वार्ड बनाने में भी सुविधा होगी। इधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 542 हो गई। इनमें से 191 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72 की जान चली गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 460 मामले सामने आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News