जिंदल सुप्रीम के शेयर 31% बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:30 PM (IST)

नई दिल्लीः प्लास्टिक पाइपिंग समाधान और इससे संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के शेयर बुधवार को 93 रुपए के निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर कंपनी का शेयर 121.90 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर शेयर ने 120 रुपए पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 29 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 653.05 करोड़ रुपए रहा। 

जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह 181.07 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ। कंपनी के 125 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News