Stock Market Crash: शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1,040 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ्टी फिसल कर 23,108 पर
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:46 PM (IST)
मुंबईः गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 1,040.56 अंक यानी 1.39% गिरकर 73,787.69 के स्तर पर आ गया। वहीं, Nifty में 338.75 अंकों यानी 1.44% की गिरावट रही और यह 23,108.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर खुला
शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 95.83 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। बुधवार को रुपया 95.75 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। Bloomberg के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को रुपये में कमजोरी देखने को मिली।
एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड की बढ़त पर लगा ब्रेक
एशियाई कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बनी हुई हैं, हालांकि पिछले कारोबारी सत्र की तेज बढ़त के बाद इनमें कुछ गिरावट देखने को मिली। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर सितंबर वायदा 0.82% गिरकर 102.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
