सेंसेक्स में 151 अंकों की गिरावट, रिलायंस का शेयर 3% फिसला

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 10:23 AM (IST)

नई दिल्लीः मजबूत तिमाही नतीजे और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते घरेलू मार्केट की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई लेकिन शुरुआती मिनटों में बाजार ने बढ़त गंवाई। BSE का सेंसेक्स 48,600 और निफ्टी 14,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट में सरकारी बैंकों के शेयर और ऑटो शेयर सबसे आगे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टॉप लूजर
सुबह 09:51 बजे सेंसेक्स 151 अंक नीचे 48,726.80 पर कारोबार कर रहा है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.65% नीचे कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2.35% ऊपर कारोबार कर रहा है। BSE पर 2,318 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 723 बढ़त और 1,480 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 193.11 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

निफ्टी 14,400 के पार पहुंचा
इसी तरह NSE का निफ्टी इंडेक्स भी 42.75 अंकों की गिरावट के साथ 14,329.15 पर कारोबार कर रहा है। इसमें ग्रासिम का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। UPL, HDFC और JSW स्टील के शेयरों में भी बढ़त है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.92% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके साथ-साथ HCL टेक, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयरों में 2.61% तक की गिरावट है। एक्सचेंज पर IT और FMCG इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

वैश्विक बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव
कोरोना के बढ़ते मामले और वैक्सीन की सप्लाई में देरी की चिंता से एशियाई बाजारों में निवेशक चिंतित हैं। इसीलिए शुरुआती कारोबार में ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जो फिलहाल बढ़त में है। 25 जनवरी को जापान का निक्केई इंडेक्स 0.42%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.62% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.49% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.69% और ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार में तेजी है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में IBM और इंटेल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में बिकवाली के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News