ऑल टाइम हाई बनाने के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 210 अंक गिरकर 79,032 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 28 जून को लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया। हालांकि, बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 210 अंकों की गिरावट के साथ 79,032 के स्तर पर वहीं निफ्टी 33 अंक टूटा, ये 24,010 के स्तर पर बंद हुआ।

FIIs ने गुरुवार को खरीदारी और DII ने बिकवाली की

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने 7,658.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 3,605.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचें।

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मामूली तेजी रही

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मामूली तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 36.26 अंक चढ़कर 39,164.06 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 4.97 अंक चढ़कर 5,482.87 पर बंद और नैस्डेक 53.53 अंक चढ़कर 17,858.68 पर बंद हुआ।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 27 जून को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 568 अंक की बढ़त के साथ 79,243 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 175 अंक की बढ़त रही। ये 24,044 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,396 और निफ्टी ने 24,087 का ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News