डॉलर की मजबूती के कारण येन 38 साल के निचले स्तर पर

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 12:06 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः एशिया के बाजार आज गिरावट के साथ खुले हैं। येन करीब 4 दशक के निचले स्तर पर फिसल चुका है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.93% गिरकर खुला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में भी 1% की कमजोरी दिख रही है। हैंग सैंग से भी कमजोरी कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले येन 160.82 के स्तर पर फिसल चुका है, जो 1986 के बाद सबसे कमजोर है। येन डॉलर के मुकाबले 38 साल के निचले स्तर पर है। येन में महीने भर में लगभग 2% और वर्ष के लिए 12% की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच महत्वपूर्ण ब्याज दर अंतर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News