Gold-Silver price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, 1,88,000 से फिसली चांदी, जानें क्या है 10 ग्राम गोल्ड रेट

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 10:48 AM (IST)

नई दिल्लीः आगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये बेहतर मौका हो सकता है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (30 अक्टूबर) को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। MCX पर 1.43 लाख रुपए के नीचे और चांदी 1.88 लाख के स्तर से फिसल गई है। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोना 525 रुपए टूटकर 1,42,071 रुपए और चांदी में 2251 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 1,87,202 रुपए पर है

दिल्ली में सोना 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। ऊंची कीमतों के बीच आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों ने ताजा खरीदारी के प्रति सतर्कता बरती। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 1,98,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें सभी कर शामिल हैं। बुधवार को चांदी की कीमत 1.98 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। कारोबारियों ने कहा कि ऊंची कीमतों के बीच आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों के नई खरीदारी को लेकर सतर्क रहने से सोने की कीमतें स्थिर रहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News