JLR ने कोरोना काल में छुट्टी पर भेजे 85% कर्मचारियों को वापस बुलाया

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 04:41 PM (IST)

मुंबईः टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने ब्रिटेन में छुट्टी पर भेजे गए 85 फीसदी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। कोरोना काल में उत्पादन कम होने से कंपनी ने 20 हजार कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। अब अधिकांश मार्केट्स में मांग बढ़ने से कंपनी ने उत्पादन बढ़ा दिया है और निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुला रही है।

यह भी पढ़ें- बिना OTP के नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, एक नवंबर से लागू होगा नया डिलिवरी सिस्टम

जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में 50 फीसदी अधिक रही। अप्रैल से जून के दौरान दुनिया के अधिकांश मार्केट लॉकडाउन के कारण बंद थे। ब्रिटेन में कंपनी की फैक्टरीज अब दो शिफ्ट में काम कर रही हैं। कामगारों के काम पर लौटने से कंपनी को ब्रिटेन सरकार के जॉब रिटेंशन पॉलिसी बोनस का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए कंपनी को निकाले गए सभी 20 हजार कर्मचारियों को फिर से काम पर रखना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-  सब्जियों के बाद महंगी हुई दालें, एक ही दिन में 20% तक बढ़ें दाम

कुल कर्मचारी
सितंबर तिमाही में कंपनी का नुकसान 15 से 20 करोड़ पौंड हो सकता है। वित्त वर्ष 2020 के अंत में कंपनी में कुल 39787 कर्मचारी थे जबकि वित्त वर्ष 2019 के अंत में यह संख्या 44,101 थी। इनमें से आधे से अधिक प्रोडक्शन में और 23 फीसदी रिसर्च एंड डेवलपमेंट में थे। निकाले गए 20 हजार कर्मचारियों में से 17 हजार वापस आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- टाटा संस ने दिए संकेत, कोर्ट की निगरानी में कंपनी से अलग होगा मिस्त्री परिवार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News