IRDAI का बड़ा फैसला, कोरोना कवच और कोरोना रक्षक पाॅलिसी की बढ़ाई डेडलाइन

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 05:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ चुनिंदा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार कोरोना कवच पाॅलिसी और कोरोना रक्षक पाॅलिसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। पहले यह 30 सितंबर थी। 

क्या हैं ये पॉलिसी
कोरोना कवच एक स्टैंडर्ड बीमा पॉलिसी है। इसमें कोरोना मरीजों के इलाज पर अस्‍पताल का खर्च कवर होता है। इसके बेसिक कवर में बीमा राशि 50 हजार से 5 लाख रुपए तक है। पॉलिसीधारक को यह कवर साढ़े तीन महीने, साढ़े छह महीने और साढ़े नौ महीने के लिए मिलता है। नई पॉलिसी पर प्रतिरक्षा अवधि 15 दिन है। इस पॉलिसी को 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी व्‍यक्ति खरीद सकता है। वहीं, कोरोना रक्षक पॉलिसी में 50 हजार से 2.5 लाख रुपए का कवर मिलता है। इन पॉलिसी में कोरोना इलाज से जुड़े सभी खर्चें शामिल हैं। साथ ही बीमा धारक को दूसरी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के मुकाबले कम प्रीमियम चुकाना होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News