SIP को लेकर निवेशकों में क्रेज जारी, जनवरी में किया इतने करोड़ का invest

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 03:10 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः 2025 के जनवरी महीने के लिए म्यूचुअल फंड का डेटा जारी हो गया है। इस महीने इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर 39,687 करोड़ रुपए का निवेश आया, जो दिसंबर 2024 में दर्ज 41,155 करोड़ रुपए से कम रहा। वहीं, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 67.25 लाख करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विभिन्न म्यूचुअल फंड स्कीमों और कैटेगरी के लिए कुल नेट इन्फ्लो 1.88 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

SIP का जलवा जारी

SIP को लेकर निवेशकों का क्रेज जारी है। जनवरी महीने में एसआईपी के जरिए बाजार में 26400 करोड़ रुपए का निवेश किया गया जो दिसंबर महीने में 26459 करोड़ रुपए था। उससे पहले नवंबर महीने में 25320 करोड़ रुपए का एसआईपी इन्फ्लो आया था। जनवरी महीने में कुल 12 NFO लॉन्च किए गए जिसमें 4544 करोड़ रुपए का निवेश किया गया।

जानिए किस कैटिगरी में कितना हुआ निवेश?

इक्विटी फंड्स में स्मॉलकैप फंड्स और मिडकैप फंड्स का जलवा जारी है। स्मॉलकैप फंड् में 5,721 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो आया जो दिसंबर महीने में 4,667 करोड़ रुपए था। मिडकैप फंड्स में नेट आधार पर 5,148 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जो दिसंबर महीने में 5093 करोड़ रुपए था। लार्जकैप फंड्स में 3,063 करोड़ का इन्फ्लो आया जो दिसंबर महीने में 2010 करोड़ रुपए था। मल्टीकैप फंड् में 3,567 करोड़, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 4,122 करोड़, फ्लेक्सी कैप फंड्स में 5,697 करोड़ और सेक्टोरल फंड्स में 9016 करोड़ का इन्फ्लो दर्ज किया गया। सेक्टोरल फंड्स में 3 NFO लॉन्च किए गए जिसमें 2838 करोड़ रुपए का निवेश किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News