Indian women''s Gold Stock: भारतीय महिलाओं का गोल्ड स्टॉक 11 देशों से भी ज्यादा, कई महाशक्तियों को पछाड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2026 - 06:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय महिलाओं की बचत और आस्था की ताकत ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जो अमरीका, जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे 11 बड़े देशों के कुल सरकारी स्वर्ण भंडार से भी कहीं ज्यादा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि सुरक्षा, परंपरा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्यौहार और संकट के समय भारतीय महिलाएं सोने को सबसे भरोसेमंद निवेश मानती हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि जहां भारत सरकार के पास करीब 880 टन सोना है, वहीं देश की महिलाओं के पास मौजूद सोना कई महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ देता है। अगर भारतीय महिलाओं का सोना भी मिला लिया जाए तो भारत में 35,480 टन सोने का भंडार है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच यह भंडार भारतीय परिवारों के लिए एक मजबूत वित्तीय ढाल साबित हो रहा है।

अमरीका के पास सबसे बड़ा सोने का भंडार

अमरीका के पास दुनिया का सबसे बड़ा सोना का भंडार है लगभग 8,133 टन, जो किसी एक देश के पास मौजूद बाकी देशों से कहीं अधिक है। यूरोपीय देशों (जर्मनी, इटली, फ्रांस) के पास भी भारी सोना भंडार है। भारत मध्य की रैंकिंग में है परन्तु दुनियाभर में शीर्ष 11 देशों में शामिल है। 


आंकड़ों पर एक नजर

भारतीय महिलाओं के पास टॉप 11 देशों से भी ज्यादा सोना है।

सोने का भंडार     (टन में)
भारतीय महिलाएं   34,600 टन
अमरीका 8,133 टन
जर्मनी 3,350 टन
इटली 2,452 टन
फ्रांस  2,437 टन
रूस 2,330 टन
चीन 2,304 टन
स्विट्ज़रलैंड 1,040 टन
जापान 846 टन
भारत (सरकारी रिज़र्व) 880 टन
नीदरलैंड  612 टन
पोलैंड  543 टन

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News