भारत का निर्यात अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल में आयात में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 71.94 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा। 

अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 28 प्रतिशत घटकर 4.16 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.78 अरब डॉलर था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया से आयात अप्रैल में 31.64 प्रतिशत घटकर 10.47 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15.32 अरब डॉलर था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News