Trident Group पर इनकम टैक्स का छापा, कंपनी के कई ऑफिसों में चल रही छानबीन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 12:39 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कंपनी के कई ऑफिस लोकेशनों पर आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने ग्रुप के देशभर में स्थित कई ऑफिसों पर रेड की है।

बता दें, ट्राइडेंट ग्रुप ऊन, होम टेक्सटाइल, पेपर-स्टेशनरी, केमिकल्स वगैरह की एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसके मध्य प्रदेश, बुधनी, बरनाला और धौला और पंजाब में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं।

खबर के बाद से गिर शेयर

इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। Trident Ltd. मंगलवार की सुबह 10:45 के आसपास 36.30 रुपए प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा था। इनमें 0.85 अंक या 2.29% की गिरावट आई थी।

बता दें, करीब एक साल पहले ट्राइडेंट ग्रुप करोड़ो के हेरफेर के मामले में चर्चा में आया था। कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हरविंदर सिंह गिल ने 16 अप्रैल 2019 से 17 फरवरी 2022 के बीच 8 करोड़ गबन कर लिए। इस पता कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट में चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News