Investors alert! शेयर बाजार निवेशकों के लिए जरूरी खबर, BSE ने 31 कंपनियों के शेयरों पर बदला प्राइस बैंड

punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 12:01 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 1 दिसंबर 2025 से 31 कंपनियों के शेयरों पर रिवाइज्ड प्राइस बैंड यानी सर्किट लिमिट लागू करने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य असामान्य ट्रेडिंग गतिविधियों पर रोक लगाना और निवेशकों को संभावित जोखिम से बचाना है।

एक्सचेंज समय-समय पर उन शेयरों की पहचान करता है, जिनमें कीमत या वॉल्यूम में अचानक तेज बढ़त या गिरावट दिखती है। सर्विलांस मैकेनिज्म के तहत ऐसे स्टॉक्स का प्राइस बैंड घटाकर 2%, 5% या 10% किया जा सकता है, ताकि कीमतों में बेकाबू उतार-चढ़ाव को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: Sensex/Nifty today: महीने की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स–निफ्टी ने बनाया नया रेकॉर्ड

BSE कैसे लेता है सर्विलांस एक्शन?

BSE की सर्विलांस कार्रवाई केवल प्राइस बैंड बदलने तक सीमित नहीं है। जरूरत पड़ने पर एक्सचेंज इन कदमों का सहारा भी लेता है—

  • किसी शेयर को ट्रेड-टु-ट्रेड सेगमेंट में भेजना
  • स्पेशल मार्जिन लगाना (25%, 50% या 75%)
  • किसी शेयर या मेंबर पर ट्रेडिंग सस्पेंशन
  • इन उपायों का उद्देश्य सट्टा ट्रेडिंग, अफवाहों और अचानक वोलैटिलिटी को नियंत्रित करना है।

कब लगता है स्पेशल मार्जिन?

जब किसी शेयर की कीमत या वॉल्यूम में एकदम तेज उछाल दिखता है, तब BSE उस पर स्पेशल मार्जिन लागू करता है। यह मार्जिन निवेशकों को अनियंत्रित उतार-चढ़ाव, मैनिपुलेशन या सट्टेबाजी से बचाने के लिए लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Gold Outlook 2026: क्यों बढ़ रहीं सोने की कीमतें? जानें 2026 का टारगेट प्राइस 

                                                                                                  रिवाइज्ड प्राइस बैंड वाली कंपनियों की लिस्ट

No.  कंपनी का नाम  पुराना प्राइस बैंड (%)     नया प्राइस बैंड (%)  
Capital Trade Links Ltd  20 5
2   VJTF Eduservices Ltd     2     5
3 Alan Scott Enterprises Ltd 5     2
Anirit Ventures Ltd  2 5
5 Aplab Ltd 2 5
6   Aplab Ltd 2    5
7 Bluegod Entertainment Ltd  2     5
8 Captain Technocast Ltd   20     10
9 Emergent Industrial Solutions Ltd     5     2
10  Genesis Ibrc India Ltd 2   5
11  Gilada Finance & Investments Ltd 20     10
12 KMF Builders & Developers Ltd   2   5
13  Landmarc Leisure Corporation Ltd 2   5
14  Mcleod Russel India Ltd   2   5
15  Oceanic Foods Ltd   5     20
16 Oswal Yarns Ltd 2 5
17 Prima Industries Ltd 2   5
18 Regal Entertainment & Consultants Ltd 10 5
19 S.A.L. Steel Ltd 2      5
20  Sahara Housingfina Corporation Ltd 2     5
21 Sancode Technologies Ltd 2   5
22  Sarthak Global Ltd  5
23 Spice Islands Industries Ltd   2   5
24 SVP Global Textiles Ltd     10 5
25   Trescon Ltd 20   10
26   Tuni Textile Mills Ltd  20   10
27   Varvee Global Ltd   5 10
28 VR Woodart Ltd  2   5
29  Worth Investment & Trading Co Ltd 10 5
30 Yash Trading & Finance Ltd  2   5
31  Southern Latex Ltd  2   5


निवेशकों के लिए क्या मायने हैं ये बदलाव?

BSE के ये कदम बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने और स्टॉक प्राइस में संभावित हेराफेरी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। असामान्य उतार-चढ़ाव की स्थिति में एक्सचेंज का तत्काल हस्तक्षेप बाजार को स्थिर रखने और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News