शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1820 अंक लुढ़कर 79,466 पर आया
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 02:01 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः ईरान से जुड़े बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। बाजार खुलते ही भारी बिकवाली देखने को मिली।
BSE Sensex 2,743 अंक यानी 3.37% की गिरावट के साथ 78,543.73 पर खुला। वहीं Nifty 50 519 अंक यानी 2% टूटकर 24,659.25 पर खुला। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स में 6,800 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।
दोपहर 12 बजे तक बाजार में कुछ रिकवरी दिखी लेकिन गिरावट बरकरार रही। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 1820.54 अंक यानी 2.24% नीचे 79,466.65 पर और निफ्टी 567.10 अंक यानी 2.25% फिसलकर 24,616.15 पर कारोबार करता दिखा।
ब्लूचिप शेयरों में दबाव
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे।
- NTPC, InterGlobe Aviation (इंडिगो) और Larsen & Toubro में 7% से ज्यादा गिरावट आई।
- Kotak Mahindra Bank, Mahindra & Mahindra, Asian Paints और Maruti Suzuki के शेयर 6% तक लुढ़क गए।
- Adani Ports, Bajaj Finance, Tata Steel और ITC Limited में 4% से अधिक की गिरावट रही।
इस बिकवाली से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब 7.8 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।
सेक्टरों में भी दबाव
सेक्टरवार देखें तो रियल एस्टेट शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 2% टूटा। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी 1% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का फायदा Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) और Oil India Limited को मिला, जिनके शेयरों में 5% तक तेजी देखी गई।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों पर असर
एशियाई बाजार भी दबाव में रहे।
- Nikkei 225 में 2.7% गिरावट
- KOSPI में 2.43% कमजोरी
अमेरिका में भी फ्यूचर्स में गिरावट रही। S&P 500 और Dow Jones Industrial Average में करीब 1% से ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में 7% से अधिक उछाल आया और यह एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।
