ग्राहकों के लिए जरूरी खबरः आज ही निपटा लें जरूरी काम, 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 11:43 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आपका भी खाता देश के सरकारी या ग्रामीण बैंक में है तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि इन बैंकों में अगले 5 दिनों तक काम नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह साप्ताहिक अवकाश, शिवरात्रि और हड़ताल है। अगर आपको बैंक से जुड़े कोई काम है तो इसे आज ही निपटा लें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
आपको बता दें गुरुवार 11 मार्च को महाशिवरात्रि की वजह से देश के उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में बैंकों का अवकाश है। उसके बाद शुक्रवार को बैंक खुलेगा। इसके अलावा 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। रविवार यानी 14 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। फिर 15 और 16 मार्च को बैंक की हड़ताल है, जिसकी वजह से भी बैंक बंद रहेंगे यानी बैंक 5 दिन तक बंद रहेंगे।

PunjabKesari

क्यों हो रही है हड़ताल
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और सरकारी कंपनियों पर केंद्र सरकार की नीति के विरोध में बैंककर्मी आंदोलन की राह पर हैं। सरकार की बैंक बेचने की नीति के विरोध में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 एवं 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं।

PunjabKesari

ग्रामीण बैंक भी होंगे हड़ताल में शामिल
आपको बता दें इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) भी इस हड़ताल में शामिल होने आ गए हैं।
 
PunjabKesari

बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित
नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह बंद बुलाया है। इस हड़ताल की वजह से सरकारी बैंकों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। ऐसे में बैंक का अपना जरूरी काम आप 13 मार्च से पहले ही निपटा लें तो सुविधा होगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। 

आपको बता दें युवा हल्लाबोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम के मुताबिक, देश भर के बैंकों में 15 एवं 16 मार्च को होने वाली हड़ताल में युवा वर्ग भी शामिल होगा। युवाओं ने बीते नौ मार्च को ही ट्विटर पर 'हम देश नहीं बिकने देंगे' हैशटैग के जरिए निजीकरण के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News