जेरोधा को पछाड़कर Groww बनी सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 03:20 PM (IST)

मुंबई: ब्रोकिंग फर्म Groww ने एक्टिव ग्राहकों की संख्या के मामले में बेंगलुरु बेस्ड जेरोधा ब्रोकिंग को पीछे छोड़ दिया है। NSE के सक्रिय ग्राहक के ताजा आंकड़ों के अनुसार Groww भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी बन गई है। इस पर यूजर्स की संख्या सितंबर में 66.3 लाख हो गई। जेरोधा के यूजर्स की संख्या 64.2 लाख थी। भले ही जेरोधा ने अपनी टॉप रैक गंवा दी हो लेकिन यह अब तक देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली ब्रोकरेज कंपनी बनी हुई है। इससे पहले अगस्त में जेरोधा के 63 लाख के मुकाबले ग्रो के प्लैटफॉर्म पर 62 लाख सक्रिय यूजर्स थे। कपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 6,875 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था। वहीं, 2900 करोड़ रुपये का PAT कमाया था।

भारत में पैसेंजर गाड़ियों और थ्रीवीलर वाहनों के अभी तक के सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के दम पर चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में वाहनों की रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 9 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो डीलरों के निकाय FADA ने यह जानकारी दी। FADA के प्रेजिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में गाड़ियों की बिक्री में में तेजी की वजह पैसेंजर गाड़ियों में 6 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इससे कुल रिटेल गाड़ियों की बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News