पीरामल फाइनेंस का एयूएम एक लाख करोड़ रुपए के पार, अधिग्रहण की तैयारी में कंपनी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:55 PM (IST)
मुंबईः गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीरामल फाइनेंस के प्रबंधन के अंतर्गत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा है कि विकास के अगले चरण को गति देने के लिए कंपनी एक सूक्ष्म वित्त संस्थान के अधिग्रहण की इच्छुक है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जयराम श्रीधरन ने कहा कि कंपनी मार्च, 2028 के अंत तक अपने एयूएम को बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ रुपए करने के लक्ष्य पर कायम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एयूएम का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा आवास ऋण और संपत्ति पर ऋण से आता है। भविष्य में इस हिस्सेदारी में लगभग पांच प्रतिशत अंक की कमी आएगी क्योंकि कंपनी नए उत्पादों में अपने ऋण कारोबार का विस्तार कर रही है।
