22k-24k Gold Price: सोना चमका, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें क्या है 22k-24k Gold Price
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 03:11 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी में हल्की कमजोरी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते गोल्ड रेट में सुधार हुआ है।
बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपए और 22 कैरेट 1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना करीब 1,57,750 रुपए और 22 कैरेट 1,44,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,55,770 रुपए और 22 कैरेट 1,44,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी कीमतें लगभग इसी दायरे में बनी हुई हैं।
ग्लोबल बाजार और अनुमान
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी निवेश बैंक JPMorgan Chase का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
चांदी में कमजोरी
घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है, जबकि वैश्विक बाजार में इसका भाव करीब 77.30 डॉलर प्रति औंस रहा। पिछले सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 13,500 रुपए गिरकर 2,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गई थी।
