सोना 100 रुपए लुढ़का, चांदी 275 रुपए हुई महंगी

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्लीः स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन की गिरावट में रहता हुआ शनिवार को 100 रुपए फिसलकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग निकलने से चांदी में 275 रुपए की बढ़त रही और यह 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विश्लेषकों ने बताया कि गत दिनों पीली धातु की कीमत में रही तेजी के कारण खुदरा जेवराती मांग मांग कमजोर पड़ी है। हालांकि त्योहारी सीजन की जल्द ही शुरूआत होने वाली है और वैश्विक पटल पर मची उथल-पुथल भी पीली धातु के पक्ष में है, जिससे इसके दाम में जल्द ही सुधार होने की संभावना है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर सप्ताहांत पर शुक्रवार को गिरावट में 1,196.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.5 डॉलर की गिरावट में 1,201.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 14.13 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News