Gold-Silver Drop: सोने में 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट, चांदी भी फिसली, क्या है वजह?

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 01:14 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है। इस महीने अब तक सोना करीब 16% तक टूट चुका है, जो 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है।

MCX पर सोना 3000 रुपए तक टूटा

बाजार खुलते ही MCX पर गोल्ड की कीमत 3,000 रुपए से ज्यादा गिर गई। 5 जून डिलीवरी वाला सोना 1,47,255 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद स्तर से गिरकर 1,46,850 रुपए पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,44,212 रुपए तक फिसल गया। 

चांदी में भी तेज गिरावट

चांदी की कीमत में भी 2,191 रुपए गिरावट देखने को मिली। 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,27,954 रुपए प्रति किलो के पिछले बंद से बढ़कर 2,28,106 रुपए पर खुली लेकिन जल्द ही गिरकर 2,25,763 रुपए तक पहुंच गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत 1% से ज्यादा गिरकर 4,439.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.2% गिरकर 4,470.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.3% की गिरावट के साथ 68.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

क्यों आई गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान से जुड़े तनाव के बाद डॉलर में 2% से ज्यादा की तेजी आई है, जिससे सोने-चांदी की मांग पर असर पड़ा है। इस महीने अब तक सोने की कीमत में करीब 16% गिरावट दर्ज की गई है, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। इस मासिक गिरावट के बावजूद, इस तिमाही में सोने की कीमतें अभी भी लगभग 5% बढ़ी हुई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News