Gold/Silver Futures Rate: सोने के दाम में उछाल, चांदी में गिरावट, MCX पर चेक करें लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 10:02 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः मंगलवार (19 मई) को सोने के वायदा बाजार में मजबूती देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम दबाव में रहे। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना करीब 1,59,496 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी का भाव लगभग 2,75,108 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
Comex पर सोने-चांदी का भाव
वैश्विक बाजार की बात करें तो Comex पर सोने का वायदा भाव 4,570.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,558 डॉलर था। कारोबार के दौरान इसमें कमजोरी आई और यह 4.10 डॉलर टूटकर 4,553.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी की बात करें तो Comex पर इसका वायदा भाव 78.05 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.44 डॉलर था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह 0.49 डॉलर कमजोर होकर 76.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
