10 Gram Gold rate: सोने में तेजी, चांदी में आई गिरावट, चेक करें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 10:17 AM (IST)
10 Gram Gold rate: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (24 अगस्त) को सोने की कीमतों में तेजी जारी है जबकि इसके उलट चांदी में बड़ी गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 678 रुपए की तेजी के साथ 1,63,116 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में 1247 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,350 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने का दाम 0.33% बढ़त के साथ 4696.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.89% तक गिर कर 68.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
