Gold की कीमतों में तेजी, चांदी के भी चढ़े भाव, चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 10:07 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। MCX आज (25 फरवरी) दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 86,200 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,421 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,9568.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,963.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,961.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.72 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.69 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 32.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 350 रुपए बढ़कर 89,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई के पास जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए बढ़कर 88,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 88,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।