गिरे सोने के भाव, चांदी भी हुई सस्ती, देखें क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 10:40 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना आज गिरावट के साथ खुला है। एमसीएक्स पर आज यानी शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना कल यानी गुरुवार को 60,952 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। सोने के साथ चांदी के भाव भी कम हुए हैं। चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 71,745 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली है। 

सोने की वैश्विक कीमतें

आज सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसदी या 1.30 डॉलर की तेजी के साथ 1998.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1989.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.51 फीसदी या 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 23.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News